अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले चिराग पासवान – ये JDU का अंदरूनी मामला।

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU से 6 साल के लिए निकाले जाने पर अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया है। विमानतल पर मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह JDU का अंदरूनी मामला है और इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है।
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि अनंत सिंह का मामला पूरी तरह से जनता दल यूनाइटेड का आंतरिक विषय है।

उन्होंने कहा कि यह परिस्थिति किसी राजनीतिक कारण से नहीं बल्कि पूरी तरह से व्यक्तिगत कारणों से उत्पन्न हुई है।

मित्रपक्ष होने के नाते इस मुद्दे पर किसी भी तरह की टिप्पणी करना या प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है और इसका कोई अर्थ भी नहीं है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में क्या निर्णय लेना है, यह पूरी तरह से JDU को ही तय करना है।

Join us on: