रिपोर्ट – निभाष मोदी!
सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला शव, हाल ही में जमादार से दरोगा पद पर हुए थे पदोन्नत; एसपी समेत वरीय अधिकारी पहुंचे, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
भागलपुर: जिले के नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में शनिवार सुबह दरोगा युगेश कुमार का शव फंदे से लटका मिला घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, एसडीपीओ सईम रजा और मुख्यालय डीएसपी समेत कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है जानकारी के अनुसार, सुबह करीब छह बजे एक सहकर्मी पुलिस पदाधिकारी युगेश कुमार के कमरे पर पहुंचे थे वहां उन्हें फंदे से लटका देखकर सहकर्मी ने तत्काल पुलिस लाइन और वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया युगेश कुमार मूल रूप से बांका जिले के बौंसी प्रखंड अंतर्गत बाराहाट के रहने वाले थे। वह नवगछिया एसपी कार्यालय की अपराध शाखा में कार्यरत थे पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे हाल ही में विभागीय पदोन्नति के तहत उन्हें जमादार से दरोगा पद पर प्रोन्नति मिली थी पदोन्नति मिलने के बाद नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने आयोजित एक कार्यक्रम में उनके कंधे पर बैच लगाकर उन्हें सम्मानित किया था पदोन्नति के कुछ ही समय बाद उनकी मौत की खबर सामने आने से पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान स्तब्ध हैं घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है घटना की सूचना मिलने पर एसपी वैभव शर्मा,एसडीपीओ सईम रजा और मुख्यालय डीएसपी समेत अन्य अधिकारी पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली साक्ष्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित क्वार्टर को सील कर दिया गया, ताकि जांच के दौरान घटनास्थल पर किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हो सके। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी की गई।मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया टीम ने कमरे से आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युगेश कुमार ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है जांच पूरी होने और संबंधित तथ्यों के सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी




