सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
पीड़ित परिवार की मानी जाएगी हर मांग
साहिबगंज
पिछले मंगलवार की सुबह पलामू के नवाबाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव का शव थाना परिसर स्थित उनके क्वार्टर के कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला था, जिसके बाद से मामले में तरह तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं, साथ ही उनके परिजनों द्वारा भी सीबीआई जांच की मांग की गई है। इसी बात को ले कर आज उनके गांव के ग्रामीणों ने जिले के साक्षरता चौक पर सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन किया| जिसके बाद मौके पर बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने पहुंच कर पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की हर मांग पर अपनी सहमति जताई है, और उनकी जो भी मांगे है उन्हे राज्य सरकार पूरा करेगी| वहीं पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मामले में राज्य सरकार ने सीआईडी जांच करवाने पर सहमति व्यक्त की है क्योंकि सीबीआई केंद्र के आधीन है|इस लिए राज्य सरकार सीआईडी जांच करवा रही है|इसके अलावा नौकरी और मुआवजा देने पर भी मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति देते हुए पीड़ित परिवार को मिलने का निमंत्रण दिया है|जिसकी जानकारी पंकज मिश्रा ने देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से जब भी जो भी मुख्यमंत्री से मिलना चाहे उनसे मिल सकता है। बता दें की डीटीओ अनवर हुसैन से किसी मामले को ले कर लालजी यादव की बकझक हुई थी जिसके बाद जिसके बाद एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने लालजी यादव पर करवाई की थी और उनको अभी पांच दिनों पहले ही निलंबित किया गया था| जिसके बाद ये घटना हुई थी, और तब से ही लोगों ने मामले को ले कर सीबीआई जांच की मांग शुरू कर दी है|कोई भी इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि लालजी यादव ने आत्महत्या जैसा कोई कदम उठाया हो|सब का एक ही कहना है की ये सब एक साजिश है और इनकी हत्या की गई है।
बाइट – परिजन




