तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला,बोले बिहार में कोई सुरक्षित नहीं!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर नाव हादसे, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महंगाई को लेकर बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

राघोपुर नाव हादसे पर मांगी निष्पक्ष जांच –
तेजस्वी यादव ने राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।

कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा –
आरा और नालंदा में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। बच्चियां, महिलाएं, व्यापारी, युवा और बुजुर्ग कोई भी सुरक्षित नहीं है।

ट्रांसफर-पोस्टिंग का लगाया आरोप –
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। सरकार में सिर्फ ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा चल रहा है, पैसे देने वालों को मनचाही पोस्टिंग मिल रही है।

सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार –
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के करोड़ों लोगों को भोजन उपलब्ध कराने वाले बयान पर तेजस्वी ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है। सिर्फ गेहूं-चावल मिलने से जरूरतें पूरी नहीं होतीं, भोजन बनाने के लिए सब्जी, तेल, मसाले भी चाहिए। गरीबों को राशन भी सही तरीके से नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए और जनता की समस्याओं को समझना चाहिए।

बाइट: तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

Join us on: