रिपोर्ट – बिकास कुमार!
सहरसा
पुलिस उप-महानिरीक्षक कोशी क्षेत्र,डा कुमार आशीष द्वारा सुपौल जिला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखाओं में सधारित पंजियो अभिलेखों, लंबित काडों तथा पुलिस भवनों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। कार्यालय में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी पुलिस कर्मियों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों का भी मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी थानाध्यक्ष भी उपस्थित थे। उपस्थित सभी पदाधिकारी को आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्या का समाधान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने एवं लंबित कांडों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। दुर्गा पूजा 2026 को शाति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने हेतु विधि व्यवस्था नियंत्रण हेतु किये जा रहे तैयारियों की समीक्षा कर समुचित दिशा निर्देश दिया गया। असमाजिक एवं अपराधिक प्रवृति वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।



