बरौनी रिफाइनरी में बड़ा हादसा, एक मजदूर की गई जान,लोगों का भड़का आक्रोश,मुआवजे की माँग,हंगामा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमितबबलू राय!

बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी के अंदर काम करने के दौरान एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद सभी मजदूर ने बरौनी रिफाइनरी गेट पर शव को रखकर मुआवजे को मांग को लेकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी संख्या में मजदूर हड़ताल पर बैठ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शेड लगाने के दौरान करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद रिफाइनरी परिसर में काम कर रहे अन्य मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित मजदूर शव को लेकर दोबारा रिफाइनरी गेट पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।
दरअसल, पूरी घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र स्थित बरौनी रिफाइनरी के अंदर की है। मृतक मजदूर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली मोहनपुर, वार्ड नंबर-7 निवासी स्वर्गीय अशोक चौधरी के पुत्र मुरारी चौधरी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मुरारी चौधरी पिछले कई महीनों से बरौनी रिफाइनरी में मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, वह निजी कंपनी एसकेपीएल में कार्यरत थे। बुधवार को वह चार-पांच अन्य मजदूरों के साथ करीब 40 फीट की ऊंचाई पर शेड लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया, जिसके साथ मुरारी चौधरी भी ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। इस दर्दनाक हादसे में मुरारी चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में साथी मजदूर उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, हादसे से आक्रोशित साथी मजदूर शव को लेकर वापस बरौनी रिफाइनरी पहुंच गए। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर रिफाइनरी गेट पर हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिलहाल अभी भी लगातार मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं।फिलहाल मजदूर मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। इस घटना के बाद रिफाइनरी परिसर में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।अब देखना होगा कि प्रबंधन की ओर से पीड़ित परिवार को क्या सहायता दी जाती है और मजदूरों की मांग पर क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट परिजन

Join us on: