डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सपनो को साकार कर रही मोदी सरकार – संजय सरावगी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

विकसित भारत के प्रेरणापुंज डॉ. कलाम को BJP का नमन, प्रदेश अध्यक्ष संजय शराबी बोले उनके सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय शराबी सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

संगोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष संजय शराबी ने कहा कि डॉ. कलाम केवल वैज्ञानिक नहीं, बल्कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। मिसाइल मैन के रूप में और पोखरण परमाणु परीक्षण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही।

उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है। अंत में कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

Join us on: