भूमाफिया राकेश शर्मा के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, हथियारों से लेकर लाखों रुपये तक बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!


छतौनी में कथित भूमाफिया राकेश शर्मा के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, हथियारों से लेकर लाखों रुपये तक बरामद
मोतिहारी। छतौनी में देर रात पुलिस ने राकेश शर्मा के घर पर छापेमारी कर बड़ी बरामदगी की है। छापेमारी के दौरान दो राइफल, दो पिस्टल, करीब 100 कारतूस, ब्रांडेड शराब की छह बोतलें, 65 से अधिक डीड एवं रजिस्ट्री से जुड़े कागजात और 27 लाख रुपये नकद बरामद होने की सूचना है। बरामद जमीन से जुड़े दस्तावेजों का अनुमानित मूल्य 15 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।
मौके से राकेश शर्मा का बेटा साहिल शर्मा गिरफ्तार
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान राकेश शर्मा के बेटे साहिल शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया। इतनी बड़ी मात्रा में हथियार, कारतूस, नकदी और जमीन से संबंधित दस्तावेजों की बरामदगी के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
फिलहाल, मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई और बरामद सामान की विस्तृत जांच की जानकारी सामने आने का इंतजार है। बरामद दस्तावेजों, हथियारों और नकदी के स्रोत के संबंध में जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Join us on:

और पढ़ें