युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाया जाता है, स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को युवाओं के लिए समर्पित करने की शुरुआत 1984 में हो गई थी, राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के उन्हें युवाओं व नौजवानों को समर्पित एक खास दिन है जो देश के भविष्य को बेहतर और स्वस्थ बनाने का क्षमता रखते हैं, भारतीय युवा दिवस को 12 जनवरी को मनाने की एक खास वजह है इस दिन स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था, स्वामी विवेकानंद की जयंती को देश के युवाओं के नाम पर समर्पित करते हुए हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

स्वामी विवेकानंद हर विषय में पारंगत थे, वह धर्म, दर्शन, इतिहास, कला ,सामाजिक विज्ञान, साहित्य के ज्ञाता थे। शिक्षा में अच्छे होने के साथ ही वह भारतीय शास्त्रीय संगीत का भी ज्ञान रखते थे, साथ ही साथ विवेकानंद एक अच्छे खिलाड़ी भी थे। वह युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है उन्होंने कई मौकों पर अपने अनमोल विचार और प्रेरणादायक वचनों से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया इसलिए स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

Join us on:

Leave a Comment