3 दिनों से लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद, जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पकड़ी पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक कोल्ड स्टोर में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान बिदुपुर के माइल पकड़ी गांव वार्ड नंबर-3 निवासी सुरेश राम के 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक 3 भाई मे दूसरे नंबर पर था ओर उसका मानसिक संतुलन खराब था।

स्थानीय सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उनका बेटा दीपक पिछले तीन दिनों से लापता था, जिसकी उनके परिवार के लोग लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। इसी बीच आज उन्हें सूचना मिली कि कोल्ड स्टोर में साईं धर्म काटा के सामने बने पानी के 20 फीट गहरे गड्ढे में एक शव तैरता हुआ मिला है, जिसका चेहरा उनके बेटे जैसा लग रहा है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की, जो उनका बेटा दीपक ही निकला।

बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोर में बना यह गड्ढा करीब 20 फीट गहरा है और पूरी तरह पानी से भरा हुआ है। कोल्ड स्टोर के मालिक का कहना है कि यह लड़का कब अंदर आया और कैसे गड्ढे में गिर गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। आज जब शव पानी में तैरता हुआ दिखा, तब इस घटना का पता चला।

घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना प्रभारी रवि प्रकाश अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने घटना की विशेष जांच के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाया, जो मौके पर जांच में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव वाहन से हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Join us on: