रिपोर्ट – अमित कुमार!
हेडलाइन : PK का नीरज कुमार पर पलटवार – बोले बेरोजगार होने वाले हैं नीरज, डॉक्टर तो बन नहीं सकते
जेडीयू नेता नीरज कुमार के बुखार छुड़ा देने वाले बयान पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है। PK ने कहा कि नीरज कुमार कह रहे हैं खबरदार मैं आपको बुखार चढ़ा दूंगा, किसका बुखार? आपका हमको बुखार लगेगा तो हम पैरासिटामोल खा लेंगे।
PK ने कहा कि नीरज कुमार डॉक्टर नहीं हैं, अब कुछ दिन बाद बेरोजगार होने वाले हैं। डॉक्टर तो हो नहीं सकते। इससे ज्यादा अगर बोलेंगे तो उनका वो भी सब राज खोला जाएगा कि अपनी पार्टी के खिलाफ क्या-क्या काम किए हैं।
PK ने चेतावनी देते हुए कहा कि नीरज कुमार जो खुद को JDU और JDU नेतृत्व का वफादार बताते हैं, अगर आगे से एक भी बयान दिया तो उन्होंने पार्टी JDU के खिलाफ पिछले एक-डेढ़ वर्षों में किन-किन नेताओं के खिलाफ क्या-क्या जानकारी दी है और क्या पेपर लीक किया है, वो सारा पब्लिक में जारी कर देंगे। उनको बोलिए चुनाव पर ध्यान दें।



