:- रवि शंकर अमित!
मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर कोई भी निर्णय हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद ही
होगा :- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री को दिए निर्देश, बिहार विधान परिषद चुनाव प्रक्रिया समाप्ति के उपरांत ही आगे की कार्रवाई करें।
पटना, 10 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर को निर्देश दिया है कि बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर कोई भी निर्णय संबंधित हितधारकों के साथ विचार-विमर्श और उनके सुझावों को ध्यान में रखते हुए ही लिये जायें।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में चल रही बिहार विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही हितधारकों के साथ विचार-विमर्श और आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय से जुड़े सभी हितधारकों के साथ बैठक की जाए। बैठक में उनके सुझावों और विचारों को ध्यान में रखते हुए ही आगे की कार्रवाई की जाए। इसके बाद प्राप्त सुझावों के आधार पर प्रस्तावित विश्वविद्यालय के संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल विश्वविद्यालय को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।




