रिपोर्ट – निभाष मोदी ₹
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के बाबू टोला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो स्मैक बरामद किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अमलेश यादव और काजल देवी को गिरफ्तार किया है।मामले को लेकर सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि नाथनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबू टोला में अमलेश यादव अपने घर में परिवार के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ का संग्रह और खरीद-बिक्री कर रहा है सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने संबंधित घर में छापेमारी की इस दौरान पुलिस ने एक किलो स्मैक बरामद किया और मौके से अमलेश यादव तथा काजल देवी को गिरफ्तार कर लिया सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि भागलपुर जिले में अब तक इतनी भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ था
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
बाइट — अतूलेश झा
सिटी टीएसपी भागलपुर




