रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना के लोकभवन में उस वक्त हंगामा हो गया जब BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की गाड़ी को RJD कार्यकर्ताओं ने घेर लिया।
दरअसल BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी राज्यपाल से मिलने लोकभवन पहुंचे थे। अंदर उसी वक्त तेजस्वी यादव भी राज्यपाल को ज्ञापन सौंप रहे थे। इसी बीच बाहर मौजूद RJD कार्यकर्ताओं ने BJP अध्यक्ष के सामने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
RJD कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। हंगामा बढ़ता देख सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और भीड़ से संजय सरावगी की गाड़ी को निकाला।
घटना के बाद लोकभवन के बाहर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।




