मधुबनी- युवक को गोली मारने के मामले का मुख्य आरोपी हथियार समेत धराया!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदानंद कुमार के कार्यालय कक्ष मे ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खाजेडीह- महथा रोड में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के मामले का उद्भेदन करते हुए प्रेस प्रतनिधियों को बताया है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीण एस पी ने आगे बताया है कि खाजेडीह- महथा रोड में ग्राम चिकनाटेवा से आगे एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना को लेकर पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन किया जा रहा था। इसी दौरान लदनियां थाना के थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल की टीम ने बाबूबरही थाना क्षेत्र के तिरहोता गांव में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद किशोर यादव, 28 वर्ष, पिता हरिश्चन्द्र यादव, गांव तिरहोता, वार्ड नंबर- 02, थाना बाबूबरही, जिला मधुबनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त लाल रंग की एक अपाची मोटरसाइकिल, एक देशी पिस्टल, सात जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन, दो गोली के खोखे एवं एक गोली का प्लेट (आगे का भाग) बरामद किया गया है। छापेमारी दल में लदनियां थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक चौधरी, गजेन्द्र कुमार गुप्ता, रूपा कुमारी सहित थाना के अन्य सशस्त्र बल शामिल रहे थे। पुलिस ने आगे बताया है कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस बाबत ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी आवस्यक कार्रवाई प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Join us on: