रिपोर्ट – मिथुन कुमार!
बिहारशरीफ के अस्पताल मोड़ पर गुरुवार को चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर महागठबंधन के घटक दलों ने विरोध प्रदर्शन किया। महागठबंधन द्वारा आयोजित प्रदर्शन में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों का दहन किया गया।महागठबंधन के नेता सत्येंद्र बिंद ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें पारदर्शिता, निष्पक्षता के साथ मतदाताओं के अधिकारों का सम्मान जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है और इन सवालों का जवाब चुनाव आयोग व सरकार को देना चाहिए।वही माले नेता अरुण यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने कहा कि अगर चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा।क्योंकि चुनाव आयोग लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है।
मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा




