सीतामढ़ी- कथित वोट चोरी के आरोप में महागठबंधन का विशाल प्रदर्शन!

SHARE:

सीतामढ़ी। शाहिद रजा!

सीतामढ़ी ज़िला मुख्यालय एक बार फिर वोट चोर गद्दी छोड़, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो,मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारों से गूंज उठा। मौक़ा था महागठबंधन के नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन का । आज महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को समाहरणालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने समाहरणालय परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।प्रदर्शन के दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की । कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका। कांग्रेस समेत महागठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में समाहरणालय के सामने पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लगातार नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई थी और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई।

Join us on: