शांतिपूर्ण मार्च को बैरिकेडिंग और AK 47 से रोका गया, ये तानाशाही – तेजस्वी का फूटा गुस्सा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजभवन मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी ने कहा कि राज्यपाल से समय लेने के बावजूद बैरिकेडिंग कर AK-47 लगाया गया। साथ ही CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया।


तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन के सभी विधायक, MLC शांतिपूर्ण ढंग से राजभवन मार्च कर रहे थे, लेकिन तानाशाही रवैया अपनाया गया। छात्रों पर गोली चली, अब नेताओं पर गोली चलाना ही बाकी रह गया था।

उन्होंने कहा बिहार लोकतंत्र की जननी है, यहीं से INDIA गठबंधन की शुरुआत हुई। देश से लोकतंत्र को कोई खत्म नहीं कर सकता। जनता BJP की बेईमानी समझ चुकी है, इनकी पोल खुल चुकी है।

तेजस्वी ने CEC ज्ञानेश कुमार को लोकतंत्र का हत्यारा और महाचोर तक कह दिया। कहा – हमें CEC कहने में शर्म आती है, ये संवैधानिक, न्यूट्रल पद है लेकिन कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं। इनका प्रेस रिलीज भी अमित शाह और मोदी भेजते हैं। इन्हें चोरी के लिए रखा गया है।

तेजस्वी ने बताया कि राहुल गांधी से बात हुई है, दिल्ली में प्रोटेस्ट और राष्ट्रपति भवन तक सभी नेता जाएंगे। झारखंड में भी आज महागठबंधन प्रोटेस्ट कर रहा है। राज्यपाल को भी शिकायत की, उन्हें बैरिकेडिंग की जानकारी तक नहीं थी।
हमें पूरी जानकारी दी… AK-47 लगाया गया, छात्रों पर गोली अब नेताओं पर बस गोली चलाना बाकी रह गया था

ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र का हत्यारा है, महाचोर है… ये बेशर्म आदमी… प्रेस रिलीज अमित शाह, नरेंद्र मोदी भेजते हैं

Join us on:

और पढ़ें