रिपोर्ट- अमित कुमार!
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जेपी आंदोलन में शामिल रहे लालू यादव और राजद के लोग आज कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं।
मीडिया से बातचीत में विजय सिन्हा ने कहा कि राजद के लोग अब कांग्रेस के इशारों पर परिवारवाद, अधिनायकवाद और तानाशाही की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की और संविधान को तार-तार किया, राजद उसी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।
उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोला और कहा कि अगर राहुल गांधी संविधान और लोकतंत्र की बात करते हैं तो पहले लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चरणों में आकर क्षमा मांगें। उनके परिवार ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कुचला था। राहुल गांधी नौटंकी बंद करें और जेपी के शिष्य बनकर लोकतंत्र की बात करें।
बाइट : विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री – बिहार



