दरभंगा- BSAP के 122 जवानों की तबीयत बिगड़ी, 5 की हालत गंभीर DMCH में ईलाज जारी!

SHARE:

रिपोर्ट – लक्ष्मण कुमार!

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) की 37वीं वाहिनी के प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान बड़ी संख्या में जवानों की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार कुल 122 जवानों को इलाज के लिए DMCH लाया गया, जिनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद वापस कैंप भेज दिया गया। वहीं 5 जवानों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

बीएसएपी-13 के कमांडेंट रवीश कुमार ने बताया कि महिला सिपाहियों का पिछले करीब एक महीने से प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान टियर गैस का मॉक ड्रिल कराया जा रहा था। गर्मी अधिक होने के कारण कुछ प्रशिक्षणार्थी पेड़ के नीचे बैठकर ड्रिल देख रहे थे। इसी दौरान टियर गैस छोड़े जाने से निकले धुएं का असर कुछ जवानों पर हुआ और उन्हें उल्टी समेत अन्य परेशानी होने लगी।

कमांडेंट ने फूड पॉइजनिंग की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि कैंप में करीब 1100 लोगों के लिए प्रतिदिन भोजन तैयार होता है और वेज-नॉनवेज भोजन अलग-अलग बनाया जाता है। प्रभावित जवानों ने खाना खाने के बाद प्रशिक्षण देखने के लिए वहां पहुंचने की बात बताई है।

कमांडेंट के मुताबिक, कुछ जवानों को एहतियातन DMCH भेजा गया था। अधिकांश को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 5 जवानों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

बाइट

  1. रवीश कुमार,बीएसएपी-13 के कमांडेंट

Join us on: