रिपोर्ट – मनोज कुमार!
बेतिया के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के शेरहवा पीपरा गांव में दो लोगों की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों की पहचान खिरिया गांव निवासी दीपक यादव और शेरहवा पीपरा गांव निवासी किशुन चौधरी के रूप में किया गया है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवो को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शेरहवा पीपरा गांव निवासी जयराम चौधरी के घर पर छठीहार था। दीपक यादव और किशुन चौधरी बोलेरो से छठीहार में जा रहे थे। शेरहवा गांव के बागिचा के पास मुख्य सड़क पर रोड ढालने के लिए मिक्सर मशीन खड़ी थी। जिसके वजह से सड़क मार्ग बाधीत था। बोलेरो से उतरकर दिपक यादव और किशुन चौधरी मिक्सर मशीन को हटा कर साइड में करने लगे। इसी क्रम में मिक्सर मशीन का उपरी हिस्सा 11 हजार बोल्ट तार में सट गया। जिसके कारण मिक्सर मशीन में करंट आने से दोनों सट गए और घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। इधर मौत होते ही बोलेरो चालक घबड़ा गया और बोलेरो लेकर वहां भाग खड़ा हुआ।




