रिपोर्ट – अमित कुमार!
किसान नेता राकेश टिकैत ने पटना में बड़ा बयान दिया है। वोट चोरी और बिहार में बन रहे 11 सैटेलाइट सिटी को लेकर उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा।
पटना पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वोट चोरी का मामला विपक्ष के नेता डर के मारे नहीं उठा रहे थे। पकड़े जाने और जेल जाने के डर से, ED-CBI के डर से चुप बैठे थे। किसान भी इस आंदोलन में विपक्ष के साथ है। वोट चोरी को लेकर दिल्ली में जो आंदोलन हो रहा है वह सही है, सभी को एक साथ आना चाहिए।
वहीं बिहार में बन रहे 11 सैटेलाइट सिटी के विरोध में राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को सही मुआवजा दिए बिना उनकी जमीन ले रही है। यह नहीं होने देंगे। सरकार 4 लाख एकड़ किसान की जमीन बड़ी कंपनियों को देने के लिए लूट रही है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसे मुख्यमंत्री को रखती है जो दिल्ली और नागपुर के इशारे पर काम करता है। इसलिए किसान, युवा, आम लोग अपने हक के लिए खड़े हों।
राकेश टिकैत ने बताया कि आज और कल नवादा और खगड़िया में महा किसान पंचायत होगी और नवंबर में बड़े आंदोलन की तैयारी है, अगर सरकार नहीं मानी तो पटना में भी आंदोलन होगा।
बाइट : राकेश टिकैत, किसान नेता



