:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेख़ौफ़ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन लोगों को गोली मार दी मारी। गोली लगने से तीनो लोग वहीं गिर पड़े और हुए गंभीर रूप से घायल हो गये! लोगो ने बताया की अपराधियों द्वारा अचानक ताबड़तोड़ की गई थी, जिसमें 3 लोगों को गोली लग गई! घटना नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास की है। ईधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी हुई है । लेकिन अपराधियों ने क़ानून से बेखौफ़ होकर अंधाधुंध फायरिंग कर पुलिस के सामने खुली चुनौती पेश कर दिया है!
मिली जानकारी के अनुसार लोग अपने दिनचर्या में जुटे हुये थे, आवाजही सामान्य थी, तभी अचानक कुछ बदमाश बेगूसराय बस स्टैंड के समीप पहुँचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी!
जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई और सभी गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सदर अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है, लेकिन स्थिति नाजुक बताई जा रही है । लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर अपराधियों के निशाने पर कौन था एवं किस इरादे से इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। बहरहाल लोगो की निगाहें पुलिस की जाँच और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई पर टिकी है, क्युकी अपराधियों ने पब्लिक प्लेस में जिस तरह अंधाधुंध फायरिंग की उसे क़ानून का राज या बेहतर पुलिसिंग तो कतई नहीं माना जा सकता है!



