पंकज कुमार जहानाबाद!
जब जब मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है के नारे के साथ स्वर्ण समाज के लोगों ने स्वर्ण न्याय पदयात्रा निकालकर जिलाधिकारी के कार्यालय के समक्ष रोष पूर्ण प्रदर्शन किया यह पदयात्रा बाबू वीर कुंवर सिंह कॉलोनी सरवॉं, मसौढ़ी से निकलकर लगभग 20 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर जहानाबाद समाहरणालय के समक्ष पहुंचा और प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन का नेतृत्व करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन कर रहे थे प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई थी महिला एवं पुरुष पुलिस के जवान प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद रहे स्वर्ण समाज के लोगों ने साफ तौर पर कहा कि यूजीसी कानून को सरकार को हर हाल में वापस लेना होगा प्रदर्शन के माध्यम से हम लोग केंद्र के नरेंद्र मोदी के सरकार को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर कानून वापस नहीं हुआ तो राजस्थान के तर्ज पर अन्य प्रदेश में होने वाले चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ कर देंगे इस मौके पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन ने कहा कि लगातार यूजीसी के खिलाफ हर जगह पर विरोध प्रदर्शन जारी है हाल में राजस्थान में 800 किलोमीटर पैदल यात्रा निकाली गई पैदल यात्रा में शामिल पदयात्रियों पर लाठी चलाई गई वाटर कैनन से प्रहार किया गया उन्होंने कहा कि 400 का नारा देने वाले मोदी के दावा का लोकसभा में हवा निकाल दिया गया इसी तरह से आने वाले चुनाव में भी बुरा हाल स्वर्ण समाज के लोग करेंगे उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज को परेशान करने के लिए यह कानून सरकार ला रही है जो कतई बर्दाश्त नहीं होगा इस मौके पर भारी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग मौजूद रहे जिसमें मुख्य रूप से पुरुषोत्तम राज संजय सिंह मनजीत सिंह पंकज सिंह सत्येंद्र सिंह चंदन शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे
बाईट अमित सिंह उज्जैन करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष
पुरुषोत्तम राज नेता स्वर्ण सेना



