पटना-नल-जल अनुरक्षकों का गांधी मैदान में अनोखा प्रदर्शन, सरकार को दिखाई चुरियां!

SHARE:

पटना से अमित कुमार रिपोर्ट


पटना में नल-जल अनुरक्षकों ने आज बड़ा प्रदर्शन किया। बिहार के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मी राजधानी पहुंचे हैं। अनुरक्षक संघ का दावा है कि करीब 5 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी पटना पहुंचे हैं।


बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में अनुरक्षक गांधी मैदान पहुंच रहे हैं। गांधी मैदान से निकलकर सभी अनुरक्षक जेपी गोलंबर पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। फिलहाल सभी अनुरक्षक सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी ने बताया कि वे पिछले 51 दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने 51 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने का दावा किया है।

गणेश चौधरी का कहना है कि 6 प्रमुख मांगों को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मानदेय भुगतान, स्थायीकरण और नौकरी की सुरक्षा उनकी मुख्य मांगों में शामिल हैं।

जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हो गया है और पुलिस मौके पर स्थिति को संभालने में जुटी है।

बाइट : गणेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, नल-जल अनुरक्षक संघ / प्रदर्शनकारी

Join us on: