सेवा सेतु से जनता के द्वार पहुँचा प्रशासन, ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग ’ ने खींचा ध्यान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया, लखीसराय व रामगढ़ में शिविरों का किया उद्घाटन;

केआरके प्रांगण में रंगोली और भाषण प्रतियोगिता का किया निरीक्षण

लखीसराय। प्रशासन आपके द्वार’ के संदेश के साथ लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में सेवा सेतु अभियान के तहत जनसेवा का सिलसिला जारी रहा। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बड़हिया, लखीसराय और रामगढ़ प्रखंड में आयोजित ‘सेवा सेतु शिविर—प्रशासन, आपके द्वार’ का उद्घाटन किया। उन्होंने शिविरों में विभिन्न विभागों की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने को कहा।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

बड़हिया प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी भवन में आयोजित शिविर के बाद लखीसराय और रामगढ़ प्रखंड में भी सेवा सेतु शिविर का उद्घाटन किया गया। मंत्री ने कहा कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाना और स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ रंगोली का किया निरीक्षण

सेवा संकल्प अभियान के तहत 07 अक्टुबर को आयोजित होने वाले केआरके उच्च विद्यालय प्रांगण में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग ’ की थीम पर बनाई जा रही रंगोली का विजय कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। जिला संयोजक किरण सिन्हा के नेतृत्व में तैयार की जा रही रंगोली में जुटी टीम के कार्य की उन्होंने सराहना की और पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने का यह प्रयास सराहनीय है। रंगोली निर्माण में कार्यरत टीम के समर्पण और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

‘विकसित भारत संकल्प’ में विद्यार्थियों ने रखे विचार

केआरके उच्च विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प’ भाषण प्रतियोगिता में भी कृषि मंत्री शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों के विचारों और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा और शैक्षणिक विकास विकसित बिहार की आधारशिला है।

उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों और विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं।

शहीद अमंत कुमार के परिजनों से मिले

दौरे के दौरान विजय कुमार सिन्हा बड़हिया प्रखंड के जैतपुर गाँव पहुँचे और सीआरपीएफ के वीर जवान शहीद अमंत कुमार उर्फ मिट्ठू कुमार के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, जिला प्रभारी संजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद साहू, जिला महामंत्री सनोज साहू, प्रमोद कुशवाहा, अमरजीत प्रजापति, मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष गौतम मंडल, चंदन कुमार, नरोत्तम कुमार, हिमांशु कुमार, जिला मंत्री अभिषेक सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी सिकन्दर कुमार, प्रकाश महतो, विकास आनंद सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सादर आभार 🌹
अजय कुशवाहा
मीडिया प्रभारी,
लखीसराय ।

Join us on: