नालंदा- सांसद कौशलेन्द्र ने चलाया सफाई अभियान, खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

:मिशन स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को बिहारशरीफ नगर निगम ने आशानगर छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार, नगर आयुक्त कृत्यानंद कुमार और बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की। इसके बाद सांसद और नगर आयुक्त ने सोहसराय स्थित सूर्य मंदिर के सामने मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बन रहे इंद्रधनुषी पुल का निरीक्षण किया।
वहीं, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने जेडीयू के बागी रुख अपनाने वाले नेता अनंत सिंह को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह बुद्धिजीवी लोगों का चुनाव है कोई आम चुनाव नहीं इसलिए अनंत सिंह को समय रहते खुद को विचार करना चाहिए। अगर अनंत सिंह विचार नहीं करेंगे तो उनके लिए कल जो आने वाला है। पार्टी का जो निर्णय होगा उसके आलोक में कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अनंत सिंह को पहले ही सोचना चाहिए कि हम ऐसा काम ही क्यों करें जिसको लेकर पार्टी हमारे ऊपर कार्रवाई करें। अब जब नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को एनडीए का समर्थित प्रत्याशी घोषित करते हुए सिंबल दे दिया है तो एनडीए पूरी तरह से नीरज कुमार के साथ है और 100% उनकी ही जीत होगी। उन्होंने अनंत सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के बड़े नेताओं का सम्मान करना चाहिए। जो सम्मान करता है उसे ही सम्मान मिलता है।

बाइट:कौशलेंद्र कुमार जेडीयू सांसद

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Join us on: