रिपोर्ट – मृणाल गोस्वामी!
सेवा संकल्प अभियान: किशनगंज के भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने की स्वच्छता और वृक्षारोपण की शुरुआत
किशनगंज: शहर के ऐतिहासिक भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर प्रांगण में किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने शिरकत की।
मंदिर परिसर में पहुँचकर मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सबसे पहले स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई का संदेश दिया और इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए पौधारोपण किया।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरि अग्रवाल, जिला मंत्री ज्योति कुमार, जिला मंत्री लखवीर कौर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महामंत्री मनीष सिन्हा तथा मीडिया प्रभारी सुबोध महेश्वरी सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



