जमुई पहुँचे मुख्यमंत्री किया इथेनोल प्लांट का निरिक्षण, औद्योगिक हब बनाने की तैयारी!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा!

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज जमुई जिले के चकाई प्रखंड स्थित निर्माणाधीन अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जमुई जिले में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं के माध्यम से लगभग ₹3,400 करोड़ का निवेश होगा, जिससे 10 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

चकाई में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए करीब 9,000 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को 10 से 12 दिनों में भूमि की मैपिंग तथा 30 अक्टूबर तक भूमि का पूरा ब्यौरा तैयार करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी ने लछुआर मंदिर एवं गरही डैम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये।

Join us on: