रिपोर्ट – पुरुषोत्तम कुमार!
जमुई के चकाई पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, 500 एकड़ का किया हवाई सर्वे, बनेगा औद्योगिक हब!
जमुई के चकाई से बड़ी खबर आ रही है। कभी नक्सली गतिविधियों के लिए चर्चित रहा चकाई अब औद्योगिक हब बनने की ओर अग्रसर है। आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चकाई के उरवा गांव पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने यहां निर्माणाधीन एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया। 107 एकड़ में अंकुर बायोकेम कंपनी द्वारा 8 हजार करोड़ की लागत से यह प्लांट बन रहा है, जिसका 80% काम पूरा हो चुका है। फरवरी 2027 से यहां रोजाना 7.5 लाख लीटर एथेनॉल का उत्पादन शुरू होगा।
इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से चकाई में चिह्नित 500 एकड़ जमीन का हवाई सर्वेक्षण भी किया। इस जमीन पर भविष्य में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। जिससे 5 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है और किसानों को भी बड़ा बाजार मिलेगा।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डीएम नवीन कुमार और एसपी विश्वजीत दयाल खुद चकाई में कैंप किए हुए थे!




