विधायक नलीन सोरेन ने अपने परिवार एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

विधायक नलीन सोरेन ने अपने परिवार एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन

जन्मदिन के शुभ अवसर पर केक काटकर की उनके दीर्घायु होने की कामना, गरीबों के बीच कंबल वितरण

काठीकुंड(दुमका)

झारखंड के निर्माता सह वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता झामुमो सुप्रीमो दिसोम गुरु शिबू सोरेन के 78 वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विधायक नलिन सोरेन व जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने अपने समस्त परिवार और सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गुरुजी के उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना करते हुए केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। बताते चलें कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 1970 में हुई थी। शिबू सोरेन पहली बार 1977 के लोकसभा चुनाव में खड़े हुए थे परंतु उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। 1980 में दुमका लोक-सभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर पहली बार सांसद चुने गए थे। इसके बाद 1986, 1989, 1991 एवं 1996 में लगातार चुनाव जीते। 10 अप्रैल 2002 से 2 जून 2002 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे| 2004 में वे दुमका से लोकसभा के लिए चुने गए।अवसर पर स्थानीय विधायक ने गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया।अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य आलोक सोरेन,विधायक प्रतिनिधि जॉन सोरेन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जब्बार अंसारी,उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी,वरिष्ठ कार्यकर्ता गौरी शंकर भगत,मोहम्मद शकील अंसारी, रवीन्द्र नाथ लाहा,कार्यालय सचिव मलय मोदी,मजीद अंसारी, आदिवासी क्लब अध्यक्ष विमल सोरेन,रज्जाक अंसारी समेत कई कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment