रिपोर्ट – निभाष मोदी
भागलपुर | गांधी जयंती के अवसर पर शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः बंदियों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर की गई। इसके बाद मध्याह्न में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान महात्मा गांधी के विचारों और जीवन-दर्शन पर वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कारा के पदाधिकारियों और बंदियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं सदाचार के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
गांधी जयंती के अवसर पर बिहार सरकार की योजना के तहत लंबे समय से कारावास की सजा भुगत रहे तथा अच्छे आचरण वाले बंदियों को एक बारगी उपाय के तहत कारामुक्त किया गया।
इसी क्रम में शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर से 4 बंदियों को कारामुक्त किया गया।
कारामुक्त बंदियों में पंकज गुप्ता, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, राम इकबाल सिंह एवं दिनेश तांती शामिल हैं।
कारा प्रशासन ने सभी कारामुक्त बंदियों के समाज की मुख्यधारा में पुनः शामिल होने तथा उनके उज्ज्वल, सुखद और सफल भविष्य की कामना की।




