नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट – मुख्यमंत्री!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 01 अक्टूबर 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जे०पी० गंगा पथ पहुँचकर गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और सतत् निगरानी करते रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट है। अगले 48 घंटे तक विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एयरफोर्स से भी मदद मांगी गई है। इस बार गंगा नदी, गंडक नदी और सोन नदी में रिकॉर्ड पानी आया है। ऐसी स्थिति तब है जब इस बार बिहार में सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है। सरकार की तरफ से राहत एवं बचाव कार्य चलाये जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Join us on: