डीएम एसपी ने भयावह बाढ़ के बीच सम्हाला रेस्क्यू ऑपरेशन का कमान!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रमोद/सारण!


सारण में बाढ़ की विकट स्थिति के बीच प्रशासन का मानवीय चेहरा सामने आया। बाढ़ के पानी में फंसे लोगों की मदद के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली। डीएम ने रेस्क्यू टीम के साथ समन्वय करते हुए पानी से घिरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया की निगरानी की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और बचाव दल को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

बाढ़ के बीच डीएम के खुद मौके पर उतरने से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम का हौसला भी बढ़ा। इधर सारण के जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में डटे हुए हैं। वही सारण जिले के सात प्रखंड की 25 पंचायत के 102गांव की1.70लाख की आबादी प्रभावित हुई है। वही सारण जिला प्रशासन के द्वारा सामुदायिक किचन और बीमार व्यक्तियों के लिए 20 मेडिकल टीमें भी लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में लगाए गए है।

वही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की चार टीम में भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए लगातार काम कर रही है अभी तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने 15400 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

Join us on: