रिपोर्ट – अमित कुमार!
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देर से ही सही, कांग्रेस को अब नीतीश कुमार की वैल्यू समझ आई है। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पूछे गए सवाल से वे बचते नजर आए।
सोनिया गांधी द्वारा नीतीश कुमार को कथित तौर पर गद्दार कहे जाने से जुड़े सवाल पर संजय झा ने कहा कि उन्होंने खुद ऐसा कोई बयान नहीं सुना है, उन्हें मीडिया के माध्यम से ही इसकी जानकारी मिल रही है।
संजय झा ने कहा कि कांग्रेस को अब नीतीश कुमार की वैल्यू समझ में आई है, बिहार की जनता को तो पहले से ही पता है। नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय और विकास को प्राथमिकता देकर काम करने का मॉडल स्थापित किया है और उनका काम सार्वजनिक है।
उन्होंने इंडिया गठबंधन की शुरुआती बैठकों का जिक्र करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की पहली बैठकों में नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने पटना में विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने का काम किया था। अब दिल्ली में बैठकें हो रही हैं तो लोगों को उनकी भूमिका समझ आ रही है।
वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को राजनीतिक संरक्षण मिलने से जुड़े सवाल पर संजय झा स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए।




