रिपोर्ट- बिक्रम उपाध्याय!
खगड़िया। बड़ी खबर खगड़िया से है, जहां मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव के पासवान टोला स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की सीढ़ी अचानक ध्वस्त हो गई, जिसके मलबे में दबकर 9 वर्षीय छात्रा रितिका कुमारी की मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए।
सीढ़ी गिरते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मलबे से बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ धनंजय कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
बाइट: धनंजय कुमार, एसडीओ सदर




