कटे होंठ-तालु वाले बच्चों को मिलेगा नया चेहराः पटना एम्स में होगा ऑपरेशन,खर्च उठाएगी सरकार!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

कटे होंठ-तालु वाले 16 बच्चों को मिलेगा नया चेहराः पटना एम्स में होगा ऑपरेशन, इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी, भोजपुर जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत चिन्हित कटे होंठ और कटे तालु पीड़ित बच्चों के चेहरे पर अब लौटेगी मुस्कान, हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया सिविल सर्जन ने

भोजपुर जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत चिन्हित कटे होंठ और कटे तालु से पीड़ित बच्चों के चेहरे पर अब मुस्कान लौटेगी। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में आरबीएसके की मोबाइल हेल्थ टीम की ओर से स्क्रीनिंग के बाद चिन्हित 16 बच्चों को मंगलवार को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल के परिसर से सरकारी 102 एंबुलेंस से एम्स पटना भेजा गया।वहां बच्चों की प्राथमिक स्क्रीनिंग के बाद आवश्यक जांच की जाएगी और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उनका ऑपरेशन कराया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया का खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा, यानी बच्चों के परिजनों को इलाज के लिए कोई राशि नहीं देनी होगी।
बच्चों को पटना रवाना करने के दौरान भोजपुर के सिविल सर्जन डॉक्टर शिवेंद्र कुमार सिन्हा , डीपीएम डॉक्टर रवि रंजन, जिला आरबीएसके कोऑर्डिनेटर डॉक्टर राधिका रंजन और 102 एंबुलेंस सेवा के प्रतिनिधि सीएल राजेश ओझा समेत अन्य मौजूद रहे। बच्चों के साथ बिहिया प्रखंड के डॉक्टर प्रभात और बड़हरा प्रखंड की डॉक्टर ज्योति भी एम्स पटना जाएंगी। दोनों चिकित्सक बच्चों के साथ रहकर इलाज और ऑपरेशन की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग करेंगे।सिविल सर्जन डॉक्टर शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में आरबीएसके की टीमें सक्रियता से काम कर रही हैं। मोबाइल हेल्थ टीमों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बच्चों की नियमित स्क्रीनिंग की जाती है।

Join us on: