रिपोर्ट- प्रमोद/सिवान!
बिहार विधान परिषद में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इसी क्रम में आज मंगलवार को एक प्रत्याशी लालू प्रसाद यादव ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया।
लालू प्रसाद यादव इससे पहले वार्ड से लेकर राष्ट्रपति तक के चुनाव में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं जो इस बार भी सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपनी दावेदारी ठोक दी है। इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने दावा किया कि इस बार उनका चुनाव जीतना तय है उन्हें शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है वही आपको बता दे की सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले शामिल हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन-पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।




