बाढ़-पंडारक के उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट बोर्ड समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले गए चोर!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पंडारक के उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी, स्मार्ट बोर्ड समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले गए चोर; जांच में जुटी पुलिस!

-बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड स्थित गोपकीता गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी पंडारक में चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी कर ली। चोरी की इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी चिंता और भय का माहौल है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीतम झा के अनुसार, सुबह जब विद्यालय का मुख्य द्वार खोला गया तो विद्यालय परिसर के बाहर बड़ी संख्या में बच्चे खड़े थे। बच्चों ने बताया कि विद्यालय के कमरे का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने के बाद विद्यालय के अंदर जाकर जांच की गई तो चोरी की घटना सामने आई।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कक्षा 9 से एक स्मार्ट बोर्ड और एक स्मार्ट टीवी चोरी हुआ है। वहीं, छत पर स्थित कक्षा 8 से एक स्मार्ट टीवी, दो यूपीएस और एक स्टैंड पंखा चोर अपने साथ ले गए। विद्यालय में रखे इन उपकरणों के गायब होने से शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है।
घटना की जानकारी तत्काल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गई। सूचना मिलने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को पंडारक थाना में चोरी की घटना को लेकर लिखित आवेदन देने का निर्देश दिया।
विद्यालय में चोरी की इस वारदात से स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि विद्यालय जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक संस्थान में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने घटना की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बाइट – शिक्षिका

Join us on: