सासाराम-नकली दारोगा व पुलिस बनकर कर रहे थे अवैध वसूली, 5 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – शंखनाद!

बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर, पखनारी के पास पुलिस की वर्दी पहन कर, सड़क से गुजर रही गाड़ियों से अवैध वसूली, तथा लूट की योजना बना रहे पांच नकली पुलिस को, असली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये पांचो फर्जी व्यक्ति पुलिस तथा कमांडो के फुल ड्रेस में थे, तथा उनके पास से एक पुलिस लिखी हुई वाहन भी बरामद की गई है। इतना ही नहीं, इन लोगों के पास से दो देसी कट्टा, चार  जिंदा कारतूस के अलावा नकली, खिलौने वाला असली जैसा दिखने वाला पिस्टल भी बरामद हुआ है। बताया जाता है कि ये लोग रोहतास तथा कैमूर के सीमावर्ती इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर ज्यादातर रात के समय पुलिस की वर्दी पहन कर घूमते थे, तथा वाहन चालकों, ट्रक चालकों से वसूली करते थे। इसी सूचना पर शिवसागर थाना की पुलिस ने ये कार्रवाई करते हुए रोहतास जिला के तीन तथा कैमूर जिला के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना प्रवीण सिंह शिवसागर के कोनार का ही रहने वाला है। जबकि दिवाकर कुमार सिंह कैमूर जिला के सवार थाना के अमाव गांव का रहने वाला है। ये दोनों सब इंस्पेक्टर यानी (दरोगा) की फूल वर्दी पहने हुए थे । जबकि तीन अपराधी कैमूर के कुदरा का रहने वाला बताया गया है!  जिसमें वीरेंद्र कुमार रोहतास जिला के करगहर का रहने वाला है,जिसके साथ में इसरार आलम तथा चेनारी के छितराटाढ का रहने वाला रजनीश कुमार भी कमांडो के ड्रेस में था।
पकड़े गए सभी अपराधियों में इसरार आलम तथा दिवाकर कुमार सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। सासाराम के एसडीपीओ गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने सतर्कता के साथ इन सभी नकली पुलिस को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये लोग अपने आप को 2017 बैच का दरोगा बता रहे थे।

Join us on: