:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बड़े ट्रक की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के सुरो ढाला एन एच 28 के समीप की है। मृतक छात्र की पहचान बछवारा पंचायत निवासी राम शंकर झा के पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि विशाल कुमार अपनी साइकिल से किसी काम से सुरो बनिया टोल की ओर जा रहा था। उसी वक्त बेगूसराय से दलसिंहसराय की ओर जा रही कंटेनर ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसका सर बुरी तरह फट गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया एवं लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा लोगों को समझने की कवायत की जा रही है। विशाल कुमार की मौत के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




