बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने 2.5 करोड़ रूपये की राशि राहत कोष में सौंपा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने 2.5 करोड़ रूपये तथा बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड ने 02 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पटना, 26 सितम्बर 2026 :- बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने 2.5 करोड़ रूपये तथा बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड ने 02 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ कक्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी। समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से राहत एवं सहायता के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार एवं बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री सौरभ जोरवाल उपस्थित थे।

Join us on:

और पढ़ें