मुख्यमंत्री में 58 नये राजमार्ग गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु 58 नए राजमार्ग गश्ती वाहनों को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पटना, 26 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज गृह विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु 58 राजमार्ग गश्ती वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ के सामने आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) श्री सुधांशु कुमार ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग गश्ती वाहनों के लोकार्पण का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु को कम करना है। यह पहल भारत सरकार के Vision-2030 के तहत सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को 50 प्रतिशत तक कम करने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

राजमार्ग गश्ती योजना के प्रथम चरण में विभिन्न अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 61 राजमार्ग गश्ती वाहनों की प्रतिनियुक्ति राज्य के सर्वाधिक दुर्घटना वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के करीब 3,000 किलोमीटर क्षेत्र में की गई है। इन वाहनों को प्रत्येक 50 किलोमीटर पर तैनात किया गया है। राजमार्ग गश्ती वाहनों को डायल-112 से भी इंटीग्रेट किया गया है। दुर्घटना की स्थिति में ये वाहन First Responder के रूप में कार्य करेंगे तथा दुर्घटना पीड़ितों को ‘गोल्डेन आवर’ के दौरान तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा, गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) श्री सुधांशु कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Join us on:

और पढ़ें