नवादा अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा): जिले के रजौली के 75 शय्या अनुमंडल अस्पताल का रविवार को कोरोना के लहर को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ0 निर्मला कुमारी ने औचक निरीक्षण किया एवं निरीक्षण के दौरान आइसोलेशन वार्ड का गहनता से जांच पड़ताल किया गया । बहुत से आइसोलेशन बेड में ऑक्सीजन सिस्टम नहीं था ।जिस पर सिविल सर्जन ने प्रभारी अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी प्रकार के सुविधाओं को अस्पताल में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 75 शय्या अनुमंडल अस्पताल को डीसी एसी बनाया गया है ।जो डीसी एसी बेड संचालित हो रहा है या नहीं हो रहा है ,जिसका जांच पड़ताल किया जा रहा है। जहाँ ऑक्सीजन पॉइंट पहुंचना चाहिए वह पहुंच रहा है या नहीं एवं कोरोना के तीसी लहर के महामारी के रोकथाम के लिए 75 बेड उपलब्ध कराया गया है ।एवं अनुमंडल अस्पताल के सभी अटेंडेंट को कोरोना टेस्ट करवाना जरूरी है ।एवं पहले वाला ही प्रोटोकॉल अस्पताल में लगाया गया है ।और इमरजेंसी में आने वाले सभी मरीजों का कोरोना जांच की व्यवस्था किया गया है। मौके पर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ0 दिलीप कुमार,डॉ0 धीरेंद्र कुमार के साथ अस्पताल कर्मी ,जीएनएम व एएनएम उपस्थित थे।




