ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
किसानों एवं जनता से झूठे वादे कर बनी झामुमो सरकार ने सबसे ज्यादा किसानों को ठगा
विधानसभा में अलग कमरा आवंटित करना,भाषा में उर्दू को तवज्जो देना सरकार की दोहरी नीति- सत्यानंद झा
आज रविवार को जामताड़ा जिला के फतेहपुर में भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति बैठक बुलाई गई। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, राजकुमार सिंह,सत्यानंद झा बाटुल, वीरेंद्र मंडल,सुभम चंद्र सेन
आदि भाजपा के बड़े नेता पहुंचे|अवसर पर पवन साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही थी जिसे मौजूदा किसान विरोधी झामुमो सरकार ने बंद कर दिया है। किसानों के हित के लिए केवल भाजपा पार्टी संघर्षरत है, और किसानों के साथ खड़ी है। पूर्व कृषि मंत्री सह पूर्व नाला विधायक सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि आज झारखंड सरकार किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है हमारे समय में किसानों के धान की लेम्प्सों में उचित मूल्य पर खरीददारी होती थी, उसका भुगतान ससमय होता था| किसानों को फसल बीमा, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना एवं पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सीधे डीबीटी के माध्यम से खाते में रुपया भेजा जाता था। जनता से झूठे वादे व धोखे से झामुमो की सरकार बनते ही सब कुछ खत्म कर दिया। यदि सरकार चाहती तो उनमें और राशि जोड़ सकती थी लेकिन योजनाओं को ही समाप्त कर दिया।
गरीब आदिवासी किसानों को कुछ मिलने से तो रहा। अब तो मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति चरम पर है। विधानसभा में अलग कमरा आवंटित करना, भाषा में उर्दू को तवज्जो देना ये सब सरकार की दोहरी नीति दर्शाती है। यहीं नहीं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का डींग हांकने वाली सरकार केंद्र सरकार के योजनाओं के अलावे दे ही क्या रही है। खाता खुलवाने और बृद्धा पेंशन योजना की बात कही जाय तो चार महीने से नहीं मिला है। सरकार पेट्रोल के दाम घटाने के नाम पर बीपीएल परिवारों के नाम पेट्रोल सब्सिडी का ड्रामा कर रही है। जनता सब देख रही है किसान सब देख रहा है| दो साल लुटतंत्र का चल गया और तीन साल चला ले फिर यहाँ के किसान और यहां की जनता सबक जरूर सिखाएगी।




