कांजो पंचायत के तीन विद्यालयों में लगे मिनी जलमिनार दो वर्षों से खराब, पेयजल की किल्लत

SHARE:

रामजी साह की रिपोर्ट

शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं करोड़ों की लागत से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए जलमीनार

रामगढ़(दुमका)

रामगढ प्रखंड में 14 वीं वित्त की करोड़ों रुपये की राशि से बनाए गए सौर ऊर्जा संचालित मिनी जलमिनार वर्षो से खराब पड़े है|जानकारी के अनुसार लगभग 75 प्रतिशत जलमीनार जीर्णोद्धार की बाट जोह रहे हैं| सरकारी नियमानुसार मिनी जलमिनार बनाने वाले संवेदकों को पंचायत के मुखिया व जलसहिया के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रति जलमिनार ₹ 4,50 लाख से 45 हजार रुपये काटकर ही भुगतान किया जाना है,ताकि पांच वर्षो तक अगर मिनी जलमिनार खराब हो जाय तो उसे दुरुस्त किया जा सके|लेकिन विभागीय पदाधिकारीयों की मिली भगत से कई वर्षो से खराब पड़े मिनी जलमिनार आज तक दुरुस्त नही हुए|बताते चलें कि कांजो पंचायत के मध्य विद्यालय लुटिया,उच्च विद्यालय कांजो एवं प्राथमिक विद्यालय सिमरा में विगत चार वर्ष पूर्व मुखिया द्वारा 14 वीं वित्त की राशि से मिनी जलमिनार बनवाया गया था|एक जलमीनार की लागत 4,50 लाख है| ग्रामीणों ने बताया कि बनने के एक साल के अंदर सभी जलमीनार खराब हो चुकी थी, लेकिन तीन वर्ष गुजरने के बाबजूद भी ठीक नही कराया गया,जिसके कारण छात्रों ,शिक्षकों तथा राहगीरों को पेयजल की काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है|मामले में बीडीओ कम्लेन्द्र सिन्हा ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी|

Join us on:

Leave a Comment