रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना सिटी के अगमकुआं थाना अंतर्गत बापू परीक्षा परिसर के बाहर आज MBBS और पारा मेडिकल के परीक्षार्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा में सिलेबस से बाहर के सवाल पूछे गए हैं जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।
नाराज छात्रों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रों का कहना था कि उन्हें जिस सिलेबस की तैयारी कराई गई थी उससे अलग सवाल परीक्षा में पूछे गए हैं।
सूचना मिलते ही अगमकुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने काफी देर तक छात्रों को समझाया जिसके बाद जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हो सका। छात्रों ने मांग की है कि इस मामले की जांच कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।




