रिपोर्ट – अमित कुमार!
मुख्यमंत्री के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कराने पहुंची मीसा भारती का आरोप, थाने में बैठाकर परेशान किया जा रहा है
जमुई कांड की पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने के मामले में पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ पोक्सो एक्ट से जुड़ा मामला दर्ज करवाने सचिवालय थाना पहुंची हैं।
मीसा भारती ने बताया कि पिछले डेढ़ घंटे से उन्हें थाने में बैठाकर परेशान किया जा रहा है और उनका FIR नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उनका FIR नहीं लिया जाएगा तब तक वह थाने में ही बैठी रहेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर उनके आवेदन को टाला जा रहा है और थाने के अधिकारी FIR लेने से बच रहे हैं।
पोक्सो एक्ट मामले में FIR दर्ज कराने थाने पहुंची मीसा भारती, डेढ़ घंटे से थाने में बैठी, बोलीं- FIR नहीं तो थाने से नहीं जाऊंगी।




