रिपोर्ट – अमित कुमार!
हाजीपुर में अधिवक्ता सह पत्रकार ज्योति रमन वर्मा बने भाजपा दक्षिणी के जिला प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने दी जिम्मेदारी
आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के दक्षिणी जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने अधिवक्ता सह पत्रकार ज्योति रमन वर्मा जी को भारतीय जनता पार्टी दक्षिणी का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास और आशा है कि रमन वर्मा जी पार्टी के संविधान सिद्धांतों और विचारधारा को आत्मसात करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और संगठन को अधिक सशक्त और मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर हाजीपुर के माननीय विधायक अवधेश सिंह, हाजीपुर के उप प्रमुख नंदकिशोर सिंह, भाजपा के जिला प्रभारी संजय सहाय, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह, डॉ ज्योति, प्रियरंजन दास, पंकज यादव, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष सतीश जायसवाल, जिला कार्यालय मंत्री राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रंजीत बाबुल, राजीव सिंहा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष कल्याणी कुशवाहा, पम्मी ठाकुर, श्वेता आनंद सहित कई कार्यकर्ताओं ने रमन वर्मा को जिला प्रवक्ता बनने पर बधाई दी है।




