गौतम चटर्जी की रिपोर्ट
दुमका
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के एनएसएस स्वयंसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन नन्दी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए यंगिस्तान फाउंडेशन द्वारा प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
सात जनवरी को महाराष्ट्र के कल्याण में यंगिस्तान फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक समारोह में उन्हें यह अवार्ड दिया गया। इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से समाजसेवी सिनेमा, चिकित्सा, शोध एवं अनुसंधान आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 युवाओं का चयन किया गया था, झारखंड से एक मात्र सचिन नन्दी चयन हुआ था। आज के वर्तमान समय में जिस ओर युवा पीढ़ी जा रही है उन सभी से हटकर देश में एक नया आयाम स्थापित करने वाले युवाओं में से एक है सचिन नन्दी विभिन्न सामाजिक कार्यों महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान सड़क सुरक्षा अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर्यावरण संरक्षण समाज के लिए अच्छा कार्य कर बता दे की सचिन नन्दी सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हैं। पर्यावरण, सामाजिक जागरूकता,सामाजिक न्याय , शिक्षा क्षेत्र आदि में सक्रिय भूमिका निभाते हैं और छात्र राजनीति में काफी सक्रिय है। सचिन ने अबतक कई बार रक्तदान भी किया है इन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है यह रक्त की उपलब्धता निःशुल्क करते है
ग्रामिण क्षेत्र के बच्चो को शिक्षा युक्त व अपराध मुक्त करने की पहल चलाई जा रही हैं।सचिन नन्दी एक युवा समाजसेवी है जो अपनी पढ़ाई के साथ साथ समाज सेवा की भावना रखते हैं। संस्था के अध्यक्ष मिथिलेश झा ने बताया कि ये प्रोग्राम करने का एक ही लक्ष्य है कि देश के विभिन्न राज्य में काफी ऐसे युवा है जो अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे है लेकिन उनको कोई सम्मान नहीं मिल पाता है और एक समाज सेवक को प्रोत्साहन के सिवाय कुछ नहीं चाहिए होता है। इसीलिए यगिस्तान फाउंडेशन ने
ये पहल की है कि हर साल देश से 30 युवाओं को चयन कर उनको प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड से सम्मानित कर उनके ऊर्जाओं को एक नई दिशा देंगे। ये प्रोग्राम मुम्बई के उल्हासनगर में 5 से 7 जनवरी तक आयोजित किया गया था।




